Get App

भारत में कमर्शियल विमान बनाने की बड़ी तैयारी, एक महीने में आ सकती है नई एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोमोशन स्कीम

सूत्रों ने यह भी बताया है कि भारत में बने या असेंबल पहले 300 विमानों पर एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोमोशन स्कीम के तहत इंसेंटिव मिल सकता है। देश में बने विमान खरीदने वाली एयरलाइंस को भी इंसेंटिव का प्रस्ताव है। एयर क्राफ्ट बनाने वाली कंपनियों के इस योजना के तहत टैक्स छूट,कैपेक्स और फाइनेंसिंग में मदद का प्रस्ताव है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 2:14 PM
भारत में कमर्शियल विमान बनाने की बड़ी तैयारी, एक महीने में आ सकती है नई एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोमोशन स्कीम
इस समय भारत में एयरक्रॉफ्ट मैन्युफैचरिंग इको सिस्टम नहीं के बराबर है। इसे बनाने के लिए ही सरकार नई स्कीम ला रही है

2028 के अंत तक पहले मेड इन इंडिया कमर्शियल एयरक्राफ्ट बनाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। सरकार एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोमोशन स्कीम (Aircraft Manufacturing Promotion Scheme लाने की तैयरी में। इसके लिए सरकार इंसेंटिव भी देगी। सूत्रों के मुताबिक एक महीने में नई स्कीम संभव है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय एक महीने में नई स्कीम ला सकता है।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि भारत में बने या असेंबल पहले 300 विमानों पर एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोमोशन स्कीम के तहत इंसेंटिव मिल सकता है। देश में बने विमान खरीदने वाली एयरलाइंस को भी इंसेंटिव का प्रस्ताव है। एयर क्राफ्ट बनाने वाली कंपनियों के इस योजना के तहत टैक्स छूट,कैपेक्स और फाइनेंसिंग में मदद का प्रस्ताव है। वहीं, देश में बने विमान खरीदने वाली एयरलाइंस को भी पार्किंग और लैंडिंग चार्ज में छूट और एटीएफ वैट रिफंड जैसे इंसेंटिव मिल सकते हैं।

CII पार्टनरशिप समिट के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत अगले 2 साल के अंदर अपना सिविल एविएशन एयरक्राफ्ट बनाने की दिशा में बढ़ रहा। इसके लिए सरकार ग्लोबल एयरक्रॉफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ मिलकर देश में एयरक्रॉफ्ट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत एयर बस, बोइंग और Embraer जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ मिलकर घरेलू स्तर विमान बनाने की क्षमता विकसित करना चाहता है। सरकार का मकसद सिर्फ विमानों के पुर्जे बनाना नहीं, बल्कि देश में विमान बनाने और डिजाइनिंग की क्षमता भी विकसित करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें