Nifty Metal falls : औंधे मुंह गिरा निफ्टी मेटल इंडेक्स, जानिए क्या रही बिकवाली की वजह
Nifty Metal falls : आज मेटल शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयरों में गिरावट आई है।। इस इंडेक्स में हिंदुस्तान जिंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहालहै। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट आई। सेल, नालको और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भी 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट आई है
Nifty Metal Falls:मेटल सेक्टर में चौतरफा बिकवाली के बीच हिंदुस्तान जिंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही है। इसके शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है
Nifty Metal falls : बुधवार, 18 नवंबर को मेटल सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह आज NSE पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा। कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद ने निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले,बाजार ब्याज दरों पर मिलने वाले संकेतों पर नजरें बनाए हुए हैं।
निफ्टी मेटल इंडेक्स आज 12,441.85 पर खुला और 1.8 प्रतिशत गिरकर 12,301.85 के इंट्राडे लो पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 12,530.30 पर बंद हुआ था। बेंच मार्क इंडेक्स भी दबाव में हैं सेंसेक्स करीब 300 अंक गिर गया है और निफ्टी में लगभग 100 अंकों की गिरावट आई है । इस बीच,वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़ गया है जो निवेशकों के बीच बढ़ती घबराहट को दिखाता है।
हिंदुस्तान जिंक सबसे ज्यादा टूटा
मेटल सेक्टर में चौतरफा बिकवाली के बीच हिंदुस्तान जिंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही है। इसके शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेल (SAIL), नालको (NALCO) और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भी 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
वेदांता एल्युमिनियम मेटल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, वेदांता, टाटा स्टील और एनएमडीसी (NMDC) के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) के शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर जिंदल स्टेनलेस और लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के शेयर काफी हद तक सपाट कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में मेटल पर दबाव
मेटल और माइनिंग शेयरों में कमजोरी की वजह ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी की कीमतों में गिरावट रही है। सोने की कीमत में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके चलते बिना रिटर्न देने वाली संपत्तियों (non-yielding assets) की चमक कम हो गई है।
मेटल कंपनियों का Q2 प्रदर्शन रहा अच्छा
ग्लोबल मार्केट में मेटल की कीमतों में कमजोरी घरेलू मेटल कंपनियों के लिए एक नई चिंता बन कर उभर रही है। हालांकि वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मेटल सेक्टर कॉर्पोरेट अर्निंग में सबसे बड़ा योगदान देने वाले सेक्टरों में से एक रहा है। हालांकि कमोडिटी की ऊंची कीमतों के चलते वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में मेटल कंपनियों का मुनाफा बढ़ाया। लेकिन बेस मेटल की कीमतों में हालिया नरमी से आने वाली तिमाहियों में एल्युमीनियम, जिंक और तांबा कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है।
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजों पर मोतीलाल ओसवाल की एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में हुई कुल अतिरिक्त कमाई (incremental earnings growth) का पांचवां हिस्सा अकेले मेटल सेक्टर से आया है। इसके बाद ऑयल सेक्टर (OMC को छोड़कर), प्राइवेट बैंक और NBFC का नंबर रहा। लेकिन मेटल सेक्टर की तुलना में इनका योगदान काफी कम रहा। चूंकि अर्निंग में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कीमतों में तेजी के कारण हुई है इसलिए ग्रोथ को बनाए रखने के लिए इस ट्रेंड का जारी रहना बहुत जरूरी है।
ऑयरन ओर की कीमतों में गिरावट के बावजूद, घरेलू स्टील की कीमतें काफी हद तक स्टेबलबनी हुई हैं, जिससे भारतीय स्टील कंपनियों को कुछ राहत मिली है। नोमुरा रिसर्च की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नई निर्यात लाइसेंसिंग नीति के कारण अक्टूबर में चीन के निर्यात में गिरावट आई है। ऐसा लगता है कि सरकार स्टील की कीमतों को सहारा देना चाहती है और अतिरिक्त क्षमता (excess capacity) होने के आरोपों का खंडन करना चाहती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नवंबर में स्टील के उत्पादन में कुछ कमी आई है,जिससे कीमतों के लिहाज से मांग और आपूर्ति की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।
बेस मेटल्स की कीमतों में गिरावट से एल्युमीनियम, जिंक और तांबा कंपनियों पर कुछ दबाव पड़ सकता है। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं, जिससे सालाना ग्रोथ अच्छी रह सकती है। जबकि तिमाही ग्रोथ पर कुछ दबाव देखने को मिल सकता है।
स्टील की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में स्टील की कीमतों पर कड़ी नज़र रखने की जरूरत है। यह देखें कि क्या अमेरिका और यूरोप में बढ़ती ब्याज दरों के कारण स्टील की मांग में कोई बड़ी आती है। इससे स्टील में सप्लाई सरप्लस की स्थिति बन सकती है,जो कीमतों पर दबाव डाल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।