रेलवे का बड़ा फैसला: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक हुआ विस्तार, इसके 4 नए स्टॉपेज जानिए

झांसी, आगरा और मथुरा के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को अब मथुरा तक चलाने का फैसला किया है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक हुआ विस्तार, इसके 4 नए स्टॉपेज जानिए

झांसी, आगरा और मथुरा के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को अब मथुरा तक चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का रूट बढ़ने से झांसी से आगरा और मथुरा जाने वाले मुसाफिरों को एक और ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। इससे एक बड़ी आबादी को रेल कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

झांसी से मथुरा के बीच दूरी और टाइमिंग जानिए

ट्रेन का रूट मथुरा तक बढ़ाए जाने के बाद अब ट्रेन नंबर 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलकर सीधे मथुरा स्टेशन तक जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 11902 मथुरा से चलकर झांसी वापस लौटेगी। मथुरा तक विस्तार होने की वजह से इस ट्रेन का सफर 217 किलोमीटर से बढ़कर अब 270 किलोमीटर हो जाएगा।


ट्रेन का नया टाइम टेबल भी जान लीजिए

झांसी से मथुरा (ट्रेन संख्या 11901): यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे मथुरा पहुंचेगी।

मथुरा से झांसी (ट्रेन संख्या 11902): वापसी में यह ट्रेन मथुरा से सुबह 5:05 बजे निकलेगी और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी।

ये हैं 4 नए स्टॉपेज

आगरा से आगे मथुरा के बीच यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने रास्ते में 4 नए स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने का इंतजाम किया है। इन 4 नए स्टॉपेज में राजा की मंडी, रुनकुता, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशन शामिल हैं। झांसी-आगरा एक्सप्रेस को मथुरा तक बढ़ाए जाने से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच संपर्क और बेहतर होगा। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले छोटे और बीच के स्टेशनों के यात्रियों को भी अब आवाजाही के लिए सीधी ट्रेन सेवा की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: GDA Board Indirapuram: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बनेंगे नए घर! जीडीए बोर्ड ने इस कमर्शियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।