GDA Board Indirapuram: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बनेंगे नए घर! जीडीए बोर्ड ने इस कमर्शियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदला

GDA Board Indirapuram: जीडीए ने गाजियाबाद में लैंड यूज नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी। प्राधिकरण ने यह मंजूरी घरेलू इकाइयों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए दी गई है। इसमें इंदिरापुरम में एक जमीन के टुकड़े का लैंड यूज व्यावसायिक से बदलकर आवासीय कर दिया गया है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 12:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंदिरापुरम में जमीन का भूमि उपयोग बदलकर आवासीय कर दिया गया है। photo AI generated

GDA Board Indirapuram: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने क्षेत्र में आवासीय भवनों की बढ़ती मांग को देखते हुए भूमि उपयोग में बदलाव से जुड़े कई प्रस्ताव पास किए। जीडीए बोर्ड द्वारा गुरुवार को पास किए इन प्रस्तावों में इंदिरापुरम में जमीन के एक टुकड़े का भूमि उपयोग व्यावसायिक से बदलकर आवासीय करना भी शामिल रहा। जीडीए बोर्ड ने अपनी हरनंदीपुरम स्कीम में 24 हेक्टेयर जमीन के लैंड यूज को कृषि से आवासीय में बदलने को भी मंजूरी दी।

जीडीए ने दो गांवों का लैंड यूज बदलने को दी मंजूरी

जीडीए के एक अधिकारी ने बताया, “यूपी कैबिनेट ने विकास प्राधिकरण को 6,000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट का लैंड यूज बदलने की इजाजत दे दी है। गुरुवार को, जीडीए बोर्ड ने इंदिरापुरम के शक्ति खंड 4 में 5,965 वर्ग मीटर जमीन का भूमि उपयोग व्यावसायिक से आवासीय में बदल दिया। यह इंदिरापुरम जैसी प्राइम लोकेशन पर घरों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए किया गया, जहा जमीन की कमी है।” टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में, राज्य सरकार ने प्राधिकरण को सीएम शहरी विस्तार नया शहर प्रचार योजना के तहत लिए गए जमीन के प्लॉट का भूमि उपयोग कृषि से आवासीय में बदलने का अधिकार दिया था। उस आधिकार का इस्तेमाल करते हुए, जीडीए बोर्ड ने अब दो गांवों, भोवापुर और शाहपुर निज मोर्टा में फैली 24 हेक्टेयर जमीन का लैंड यूज कृषि से आवासीय में बदलने को मंजूरी दे दी है।

इंद्रप्रस्थ में निकाले जाएंगे प्लॉट

धौलाना तहसील में आने वाले हसनपुर लोधा में, 12 हेक्टेयर जमीन, जो असल में कृषि थी, को यूपी माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज प्रमोशन पॉलिसी 2022 के हिसाब से उद्योग में बदल दिया गया है। यह प्रस्ताव भी पास हो गया। एक और प्रस्ताव जीडीए के इंद्रप्रस्थ में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए तय जमीन के दो हिस्सों से जुड़ा था, जिनका आकार 12,868 वर्ग मीटर और 2,020 वर्ग मीटर है। प्राधिकारण के अधिकारी ने कहा, “जमीन के इन दो हिस्सों पर जहां सामूहिक आवासीय सोसाइटियां विकसित की जानी थी, वहां अब प्लॉट किए जाएंगे जहा सिंगल-स्टोरी और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने की इजाजत होगी।”

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनाए जीडीए


राज्य सरकार ने जीडीए से एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की संभावना पर रिपोर्ट, वित्तीय समर्थन और कैश फ्लो रिपोर्ट मांगी है, जिसे डेवलपमेंट अथॉरिटी और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर विकसित कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, “जीडीए बोर्ड ने ड्राफ्ट एमओयू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर चर्चा की, जिसे काफी हद तक मान लिया गया है और जल्द ही इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। हम जमीन लेने के लिए लैंड पूलिंग का भी इस्तेमाल करेंगे, जिसे यूपीसीए और जीडीए मिलकर डेवलप कर रहे हैं।”

नोएडा एयरपोर्ट के पास सुनहरा मौका! YEIDA की नई स्कीम में 10 प्लॉट की ई-नीलामी शुरू

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।