Mallikarjun Kharge illiterate Remark Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के लोगों को 'अशिक्षित' कहकर उनका अपमान किया है। बीजेपी ने विपक्षी पार्टी पर विधानसभा चुनावों से पहले फूट डालो और राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाया। खरगे ने रविवार (5 अप्रैल) को को केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भाषण में गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।
