Get App

Mallikarjun Kharge: दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को 'हिंदू विरोधी' पार्टी बताया

Mallikarjun Kharge: दिवाली को 'खुशी की ईद' बताने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार, 9 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। उस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि खड़गे का यह बयान हिंदू भावनाओं का अपमान है। इसके जरिए कांग्रेस एक खास वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 1:10 PM
Mallikarjun Kharge: दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को 'हिंदू विरोधी' पार्टी बताया
Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को 'खुशी की ईद' बताने वाले बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। BJP ने सोमवार (9 नवंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को 'खुशियों की ईद' बताने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्हें तथा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे ईद को 'खुशियों की दीपावली' कहकर दिखाएं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि खड़गे का यह बयान हिंदू भावनाओं का अपमान है। इसके जरिए कांग्रेस एक खास वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस को 'सनातन विरोधी' पार्टी बताया

BJP ने कांग्रेस को 'सनातन विरोधी' पार्टी भी करार दिया। खड़गे ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से कहा था कि दीपावली भारत में सभी लोग मनाते हैं। यह एक प्रमुख त्योहार है। उन्होंने इसे 'खुशियों की ईद' कहा था। उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने दीपावली के अवसर पर भी वोट बैंक की राजनीति को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दीपावली को 'खुशियों की ईद' बताया है।

'दीपावली को उसके अपने नाम से पुकारने में क्या परेशानी है?'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें