साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से ही नीचे कूद गए। इस हादसे का सबसे दर्दनाक पल वो था जब एक महिला अपने छोटे से बच्चे को अपने सीने से लगाकार बिल्डिंग से नीचे कूदी और धरती पर गिरते ही उसका पैर टूट गया।
