Malviya Nagar Fire: जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़की से कूद गए लोग, चश्मदीद ने बताया- जान गंवाने वालों ज्यादातर विदेशी!

Delhi Hotel Fire: दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और अन्य दमकल यूनिटें भेजी गईं

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 1:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Malviya Nagar Fire: जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़की से कूद गए लोग, चश्मदीद ने बताया- जान गंवाने वालों ज्यादातर विदेशी!

देश राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक इमारत में लगी भीषण आग में 20 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इमारत में एक होटल चल रहा था और उसी होटल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ये हादसा हुआ। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब 37 लोगों को बचाया जा चुका है। आग इतनी भीषण थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से ही नीचे कूद गए।

ओम नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया, "लगभग 9:30 बजे हमने देखा कि यहां बहुत भीषण आग लगी हुई थी। उस समय मैं और मेरा दोस्त स्कूटर पर थे। आग पूरी तरह से भड़की हुई थी और लोग बिल्डिंग से इधर-उधर से कूद रहे थे। हमने करीब 5 लोगों को कूदते हुए देखा। एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। यहां पूरी सड़क जाम हो गई थी। वहां काफी भीड़ जमा थी।"

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो चश्मदीदों का ये भी दावा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर फिलहाल ऐसी जानकारी नहीं दी गई है।


आग और धुएं से बचने के लिए एक महिला को इमारत की ऊपरी मंजिल से कूदते हुए भी देखा गया। आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दस दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और अन्य दमकल यूनिटें भेजी गईं।

शुरुआत में यह बताया गया था कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उस समय उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को आग लगने के बारे में सुबह करीब 9.45 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद आग बुझाने और बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

आग लगने की यह घटना नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 8.50 बजे लगी थी।

अपने शुरुआती बयान में, दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि DFS कर्मियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 37 लोगों को बचाया और उन्हें CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

Malviya Nagar Fire: जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़की से कूद गए लोग, चश्मदीद ने बताया- जान गंवाने वालों ज्यादातर विदेशी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।