Get App

Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में इसरार खान और वसीम राजा बने 'देवदूत', लोगों को बचाने में ऐसे की मदद

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार (3 जून) को मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी अवैध बिल्डिंग और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शेंगे नहीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 3:30 PM
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में इसरार खान और वसीम राजा बने 'देवदूत', लोगों को बचाने में ऐसे की मदद
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद लोगों बिल्डिंग से कुदकर अपनी जान बचाई

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार (3 जून) को मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में अब तक कुल 21 लोगों की जान जा चुकी है। इस अग्निकांड में स्थानीय निवासियों ने 'देवदूत' की तरह काम किया है। इसमें इसरार खान और वसीम राजा जैसे स्थानीय मददगारों ने आग में फंसे लोगों को बचाने में मदद की। होटल में आग लगने के बाद निवासियों ने खिड़कियां तोड़कर और कंबलों का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकलने में मदद की। लोगों ने बताया कि कई जोरदार धमाकों के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इसरार खान एक स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने आग में फंसे लोगों को बचाने में काफी मदद की। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "हम सभी सुबह से ही यहां मौजूद हैं। हम लगभग 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। हमने एक बच्चे को बचाया जिसने ऊपरी मंजिंल से छलांग लगा दी थी। हमने होटल में फंसे सभी लोगों को बचाया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।" इसके अलावा हौज रानी गांव के स्थानीय निवासी वसीम राजा ने भी कई लोगों को बचाया।

राजा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "जैसे ही शॉर्ट सर्किट हुआ, हम यहां पहुंच गए। हम यहां पहुंचने वाले सबसे पहले लोग थे। यहां गद्दों की एक दुकान है जिसे नुकसान पहुंचा था। हमने वहां से गद्दे लिए और उन्हें सड़क पर बिछा दिया, ताकि उन विदेशियों की मदद कर सकें जो इमारत से कूद रहे थे। इसके तुरंत बाद, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें यहां पहुंच गईं। हमने इमारत के अंदर से कई विदेशी नागरिकों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। गांव वालों ने, अग्निशमन कर्मियों और पुलिस के साथ मिलकर, कई लोगों को बचाया। कांच की वजह से हमारे पैरों में चोटें आई हैं।"

विदेशी नागरिकों समेत 21 की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें