देश राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक इमारत में लगी भीषण आग में 20 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इमारत में एक होटल चल रहा था और उसी होटल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ये हादसा हुआ। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब 37 लोगों को बचाया जा चुका है। आग इतनी भीषण थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से ही नीचे कूद गए।
