Manipur Fresh Tension: मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों की सीमा से सटे तोरबुंग इलाके में मंगलवार रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह तब हुआ जब सुरक्षा बलों और सशस्त्र बदमाशों के बीच भीषण क्रॉस-फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है, हालांकि घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई।
