Get App

Manipur Unrest: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का मासूमों पर हमला! बम फटने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

Manipur Blast: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनकी मां घायल हो गई है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम एक घर पर गिरा। विस्फोट में पांच वर्षीय लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 11:15 AM
Manipur Unrest: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का मासूमों पर हमला! बम फटने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
Manipur Unrest: बम के हमले दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनकी मां घायल हो गई

Manipur Unrest: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार (7 अप्रैल) को बम से हमला कर दिया। इसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनकी मां घायल हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुई, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम एक घर पर गिरा। विस्फोट में पांच वर्षीय लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर बम फटने के समय तीनों सो रहे थे।

घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों और एक ट्रक में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

निचले इलाके में स्थित मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है। 2023 एवं 2024 में जातीय संघर्ष के चरम पर होने के दौरान यहां लगातार गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार को त्रोंग्लाओबी के पास के इलाके से एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है।

इस बीच, एनपीपी के स्थानीय विधायक टी शांति सिंह ने ट्रोंग्लाओबी आवांग लेकाई में हुए क्रूर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कुकी नार्को-आतंकवादियों ने इसे अंजाम दिया। उन्होंने कहा, "यह जघन्य कृत्य आतंकवाद से कम नहीं है। ऐसे अमानवीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें