Get App

Mann Ki Baat: पहलगाम आतंकी हमले का दर्द पीएम मोदी के दिल में छलका, कहा – पीड़ित परिवारों को मिलेगा न्याय

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश वासियों का खून खौल रहा है। सबको न्या मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2025 पर 11:49 AM
Mann Ki Baat: पहलगाम आतंकी हमले का दर्द पीएम मोदी के दिल में छलका, कहा – पीड़ित परिवारों को मिलेगा न्याय
Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम का आज 121वां एपिसोड है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (27 अप्रैल) को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है। पीएम मोदी का यह मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो गया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में जो आक्रोश है। वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं।.मुझे भी Global leaders ने phone किए हैं,। पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

आतंकी कश्मीर को बर्बाद करना चाहते हैं – पीएम मोदी

मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी। तब देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए। इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें