Get App

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला! ससुर अशोक सिद्धार्थ ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, दामाद पर फिर भी हो गई कार्रवाई

Rebellion in BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार (10 सितंबर) को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देरी वाला कदम बताया। यूपी की पूर्व सीएम ने आकाश को BSP से पूरे तौर से 'मुक्त' करने का भी ऐलान कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 11:11 AM
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला! ससुर अशोक सिद्धार्थ ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, दामाद पर फिर भी हो गई कार्रवाई
Rebellion in BSP: सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के ऐलान के कुछ देर बाद मायावती ने अपनी पोस्ट में इसे देरी वाला कदम बताया

Rebellion in BSP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में घमासान मच गया है। BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है। यूपी की पूर्व सीएम ने गुरुवार (10 सितंबर) को कहा कि उनके भतीजे और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को BSP से "पूरी तरह मुक्त" कर दिया गया है। हालांकि मायावती ने खुलकर आकाश को निष्कासित करने का ऐलान नहीं किया। लेकिन यह कहा, "अगर आकाश आनंद पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। अर्थात ऐेसे में अब इनको पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया गया है।"

X पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्हें 3 सितंबर, 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जैसे बेहद अहम पद की सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। मायावती ने कहा, "पार्टी के लोगों को यही बेहतर लगता है कि उन्हें पहले दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें (आकाश आनंद ) पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आजाद) कर दिया जाये। अतः श्री आकाश आनन्द पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐेस में अब इनको पार्टी से पूरेतौर से मुक्त कर दिया गया है।"

BSP प्रमुख की यह प्रतिक्रिया आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ द्वारा गुरुवार को मायावती को संबोधित एक लंबी पोस्ट में राजनीति से रिटायरमेंट (संन्यास) की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद आई। उनकी पोस्ट मायावती द्वारा बुधवार को जारी उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ अपने दामाद आकाश आनंद का भला चाहते हैं, तो उन्हें राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेना चाहिए, ताकि आकाश पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम कर सकें।

सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के X पर किए गए ऐलान के कुछ देर बाद मायावती ने अपनी पोस्ट में इसे 'देर आयद, दुरुस्त आयद' वाला कदम बताते हुए कहा कि सिद्धार्थ अगर यह फैसला काफी पहले ले लेते तो BSP, बहुजन समाज और बहुजन आंदोलन के साथ-साथ उनके दामाद आकाश आनंद को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें