समुद्री हमले में 4 भारतीयों की मौत, यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हुआ मिसाइल अटैक

19 जुलाई 2026 की शाम यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय एमवी गोल्डन लियो नाम के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे।विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 10:11 PM
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इस हमले में एक भारतीय की हालत गंभीर है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना 19 जुलाई की शाम की है। जिस जहाज पर हमला हुआ है, उसका नाम ‘एमवी गोल्डन लियो’ है। हमले के वक्त इस जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

ओडेसा जहाज पर हमला, 4 भारतीयों की मौत

19 जुलाई 2026 की शाम यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय एमवी गोल्डन लियो नाम के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे।विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


भारत सरकार ने दी ये जानकारी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित भारतीयों को हर संभव मदद दी जा रही है। सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल भारतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान खतरे में डालना और समुद्री आवाजाही व व्यापार में बाधा पहुंचाना पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय है।

इस घटना ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी में आम नागरिकों के जहाजों की सुरक्षा और ग्लोबल समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।