Middle East Crisis: क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है। यह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का असर है। 28 फरवरी को यह लड़ाई शुरू हुई थी। 27 फरवरी को ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 85 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। मध्यपूर्व की लड़ाई का सीधा असर क्रूड और गैस की कीमतों पर पड़ा है।
