मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की खबरों के बीच भारत में LPG (रसोई गैस) सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत जल्द से जल्द गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ बातचीत कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, क्योंकि इस क्षेत्र में जारी संकट से ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
