Middle East War: 'वैश्विक संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही, फर्जी खबरों से सावधान रहें'; पश्चिम एशिया संकट पर बोले पीएम मोदी

PM Modi on West Asia conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (11 मार्च) को कांग्रेस और वामपंथी दलों पर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के समय दहशत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फर्जी खबरों से सतर्क रहें

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
West Asia conflict: पीएम मोदी ने कहा कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारे हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं

PM Modi on West Asia conflict: केरलम के एर्नाकुलम में बुधवार (11 मार्च) को एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों पर युद्ध के समय दहशत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फर्जी खबरों के प्रति सतर्क रहें। PM मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, विपक्ष राजनीति करने में लगा है। उन्होंने कहा, "युद्ध के समय, वामपंथी और कांग्रेस देश में दहशत और डर का माहौल बना रहे हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारे भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं, हमारे मिशन हैं वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं।" इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं। हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं और फिर ये लोग मिलकर मोदी को गाली देने का रील बनाने का अभियान शुरु कर सकें, यही उनका खेल है।"


पीएम मोदी ने आगे कहा, "गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व भी फिर से समझाया है। एनर्जी हो या अन्य सेक्टर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है। आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है ये हमने कोरोना के दौर में देखा है। यूक्रेन संकट के दौरान देखा है और वर्तमान संकट ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारे भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं। हमारे मिशन हैं वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है।"

पीएम मोदी ने यह भी कहा, "कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं। हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गाली देने का रील बनाने का अभियान शुरु कर सकें, यही उनका खेल है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एनर्जी सेक्टर में हमारी आत्मनिर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो इसके लिए बीते सालों से लगातार कदम उठाए गए। भारत ने अपनी सोलर पावर कैपेसिटी बढ़ाई है। अभी कुछ देर पहले केरलम में भी एक सोलर प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है। पेट्रोल डीजल पर निर्भरता कम हो इसलिए बहुत बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसों और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बल दिया जा रहा है। रेलवे का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "एक तरफ BJP-NDA देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने मिलकर सरकारें चलाई हैं। इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है।"

PM ने आगे कहा, "आज ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं। आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें।"

PM मोदी ने कहा, "विकसित केरलम के लिए सबसे बड़ी जरूरत टूरिज्म, टैलेंट और टेक्नोलॉजी को नए अवसर देने की है। लेकिन 21वीं सदी के पहले 25 साल में LDF और UDF ने केरलम को युवा शक्ति से वंचित कर दिया है। कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा ही नहीं है।"

ये भी पढ़ें- PM Modi Visit Keralam: पीएम मोदी ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल! कोच्चि में किया भव्य रोड शो, ₹10,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के युवराज को तो ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता को तो ये भी नहीं पता कि भारत में आज अनेक कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। उन्हें ये भी नहीं पता कि केरलम के ही युवा स्टार्टअप ड्रोन बना रहे हैं। जो सिर्फ अपने छोटे से दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास दिखाई नहीं देगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।