PM Modi on West Asia conflict: केरलम के एर्नाकुलम में बुधवार (11 मार्च) को एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों पर युद्ध के समय दहशत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फर्जी खबरों के प्रति सतर्क रहें। PM मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, विपक्ष राजनीति करने में लगा है। उन्होंने कहा, "युद्ध के समय, वामपंथी और कांग्रेस देश में दहशत और डर का माहौल बना रहे हैं।"
