UP-Bihar MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 MLC सीटों के लिए वोटों की गिनती आज यानी मंगलवार ( 27 अक्तूबर) सुबह 8 बजे शुरू हुई। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से मंगलवार शाम तक आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA के लिए ये चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है
UP-Bihar MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 MLC सीटों के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) सुबह से वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प
UP-Bihar MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 MLC सीटों के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) सुबह से वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश में 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। जबकि महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए चुनाव हुए थे। जबकि बिहार में आठ सीटों के लिए मतदान हुआ था।
यूपी में 11 सीटों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर हुए चुनाव में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है था। यूपी में कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है। इन सात जिलों में मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
निर्धारित केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में मतों की गिनती कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी है। वहीं, छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं। इन चुनावों में केवल रजिस्टर्ड स्नातक और शिक्षक मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (EVM) के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया।
इन 11 सीट के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। अगले साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों को दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।
बिहार में 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। इन सीट पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के आठ केंद्र पर चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती की जा रही है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 82.85 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।
जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में मतगणना हो रही है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती सारण स्थित एसवीएन राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में की जा रही है। वहीं, तिरहुत के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी के प्रशासनिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
पटना में बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतों की गिनती हो रही है। जबकि दरभंगा के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए खेल भवन-सह-व्यायामशाला में मतगणना की जा रही है। विधान परिषद के मौजूदा आठ सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि उसकी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने शेष चार सीट पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से एनके यादव शामिल हैं। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक से अफाक अहमद का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया।
पार्टी ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 24 अक्टूबर को अनंत सिंह और उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इस बीच, जन सुराज पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने दो उम्मीदवार भी बदल दिए। पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भूषण झा की जगह श्याम नंदन यादव को, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रविंद्र यादव की जगह मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को उम्मीदवार बनाया।
महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह चुनावी मुकाबला तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) तथा पुणे और अमरावती में स्थित दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है। पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक और पुणे स्नातक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने चुनाव लड़ा। जबकि अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतारा। शिवसेना ने पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन किया। BJP, शिवसेना और NCP सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन का हिस्सा हैं। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) में शामिल कांग्रेस ने नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा।
कर्नाटक में कांग्रेस बनाम BJP-JDS गठबंधन
कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतगणना हो रहे हैं, जो राज्य के 17 जिलों में फैले हुए हैं। मुख्य राजनीतिक मुकाबला कांग्रेस और BJP-जेडी(एस) के एनडीए गठबंधन के बीच है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है, उनमें बेंगलुरु और उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, तथा पश्चिम और दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।