केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। केंद्र सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक कदम के तहत सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। यह कार्रवाई बोर्ड की परीक्षाओं में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल होने वाली एक खास डिजिटल प्रणाली में आई गड़बड़ियों के बाद की गई है। 12वीं परीक्षा के ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद की जांच के लिए भी सरकार ने एक समिति बनाई है।
