Monsoon 2026 Update: जून का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन भारत अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार कर रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास दस्तक दे सकता है। आम तौर पर केरल में मानसून 1 जून के आसपास पहुंच जाता है। इसे दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस साल इसकी शुरुआत कुछ दिनों देर से हो रही है, जिससे पूरे देश के लोग आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
