Monsoon Arrives In Kerala News: देशभर में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ बिजली की मांग के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) ने आज यानी 4 जून को केरल के तट पर दस्तक दे दी है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। इस लिहाज से देखें तो इस बार यह 3 दिन की देरी से भारत पहुंचा है। मानसून की ये दस्तक भारत की करीब 4 ट्रिलियन डॉलर (4 लाख करोड़ डॉलर) की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी का काम करेगा।
