Get App

Monsoon 2026: आ गई मानसून की तारीख...जानें तप रहे उत्तर भारत को कब मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon 2026: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ सकता है। इसके तहत दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई अन्य हिस्सों में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले अनुमान लगाया था कि केरल में मॉनसून 26 मई तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मौसम की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं होने के कारण इसकी रफ्तार धीमी रही

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:11 PM
Monsoon 2026: आ गई मानसून की तारीख...जानें तप रहे उत्तर भारत को कब मिलेगी गर्मी से राहत
Monsoon 2026 Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। भीषण गर्मी और लू के सितम के बीच लोग राहत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब केरल तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून की केरल में एंट्री हो जाएगी।

मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो से तीन दिनों के भीतर केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर केरल में मॉनसून की शुरुआत 1 जून के आसपास होती है और यहीं से पूरे देश में बारिश का मौसम आगे बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीप समूह तथा केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में मॉनसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम की स्थिति इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई है।

धीमी है मानसून की रफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें