उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया यह मामला इंसानियत को झकझोर देने वाला है। इज्जत के नाम पर की गई इस खौफनाक हत्या में एक 27 साल के मुस्लिम युवक और उसकी 22 साल की हिंदू प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि लड़की के ही भाइयों ने दोनों को पहले बांधा और फिर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
