Mukul Roy Dies: पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता रहे मुकुल रॉय का सोमवार (23 फरवरी) को निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में रविवार (22 फरवरी) देर रात 1:30 बजे उनका निधन हो गया। वह 71 साल के थे। रॉय लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वह बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बेहद करीबी सहयोगी थे। उन्होंने 2009 में शिपिंग, 2011 से 2012 तक रेलवे और शहरी विकास के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर काम किया।
