Get App

Mumbai 3.0 Blueprint: ट्रांस-हार्बर के पार आकार ले रहा है नया महानगर, एजुकेशन सिटी से इनोवेशन हब तक जानिए क्या है मुंबई 3.0 का प्लान

Mumbai 3.0 Blueprint: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NW18 राइजिंग भारत वेस्ट एडिशन कार्यक्रम के दौरान मुंबई 3.0 का विस्तृत खाका पेश किया है। अटल सेतु (ट्रांस-हार्बर लिंक) और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) को केंद्र में रखकर नया महानगर विकसित हो रहा है मुंबई 3.0 कहा जा रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 3:56 PM
Mumbai 3.0 Blueprint: ट्रांस-हार्बर के पार आकार ले रहा है नया महानगर, एजुकेशन सिटी से इनोवेशन हब तक जानिए क्या है मुंबई 3.0 का प्लान
Mumbai 3.0 Blueprint: देवेंद्र फडणवीस ने NW18 राइजिंग भारत वेस्ट एडिशन कार्यक्रम के दौरान मुंबई 3.0 का विस्तृत खाका पेश किया है

Mumbai 3.0 Blueprint: मुंबई महानगर क्षेत्र के विस्तार और आर्थिक परिदृश्य को बदलने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना आकार ले रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NW18 राइजिंग भारत वेस्ट एडिशन कार्यक्रम के दौरान मुंबई 3.0 का विस्तृत खाका पेश किया है। अटल सेतु (ट्रांस-हार्बर लिंक) और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) को केंद्र में रखकर नया महानगर विकसित हो रहा है मुंबई 3.0 कहा जा रहा है।

विशेष शहरों का क्लस्टर होगी मुंबई 3.0

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई 3.0 कोई पारंपरिक शहरी विस्तार नहीं होगा बल्कि इसे विशिष्ट क्षेत्रों से जुड़े थीमैटिक शहरों के क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम मुंबई 3.0 के रूप में एक बिल्कुल नया और अधिक सुनियोजित शहर बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नया बुनियादी ढांचा इस क्षेत्र में एक नए आर्थिक तंत्र की नींव रख रहा है। नाइना (NAINA) क्षेत्र मुंबई के एक बेहतर और नियोजित शहरी विस्तार के रूप में उभरेगा। इसे खासकर रोजगार सृजन और बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

मुंबई एमएमआरडीए है नोडल एजेंसी, एलएंडटी को मिला इंफ्रास्ट्रक्चर का ठेका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें