Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार (3 फरवरी) रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन के एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फ्लाइट में ग्राउंड पर मामूली टक्कर हुई। विमानों के विंग आपस में टकरा गए.

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के एयरक्राफ्ट में मामूली टक्कर होने की खबर है

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार (3 फरवरी) रात एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट और इंडिगो के एक विमान के बीच मामूली टक्कर हो गई। एयरपोर्ट पर दोनों के पंखों का किनारा आपस में टकरा गए। विमानों के विंग टिप्स आपस में टकराने की खबर है। हालांकि, ये टक्कर काफी मामूली थी। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। DGCA ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना के समय दोनों प्लेन में पैसेंजर सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्सीवे पर एयरक्राफ्ट के विंग टिप्स एक-दूसरे से टकरा गए। यह घटना तब हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई-कोयंबटूर) डिपार्चर के लिए पीछे जा रही थी,। तभी ठीक उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद-मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की फ्लाइट में ग्राउंड पर मामूली टक्कर हुई, इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोनों फ्लाइट के विंग टिप्स आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों विमानों में यात्री सवार थे। सभी फिलहाल सुरक्षित हैं।


टक्कर एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ान भर रही थी। जबकि इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से मुंबई लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इस दौरान एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान के पंखों के किनारे एक-दूसरे से टकराए। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने कहा, "3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर के लिए ऑपरेट होने वाली फ्लाइट AI2732 में देरी हुई, क्योंकि सर्विस ऑपरेट करने वाला एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतजार करते समय दूसरी एयरलाइन के एयरक्राफ्ट के टच में आ गया। दोनों एयरक्राफ्ट के विंगटिप टच हो गए, जिससे हमारे एयरक्राफ्ट के विंगटिप को नुकसान हुआ।"

बयान में आगे कहा गया, "एहतियात के तौर पर एयरक्राफ्ट को आगे की टेक्निकल जांच के लिए रोक दिया गया है। सभी पैसेंजर सुरक्षित रूप से उतर गए। हमारी ग्राउंड टीमें उन्हें जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए दूसरे इंतजाम कर रही हैं।" इंडिगो एयरलाइंस के बयान में भी घटना की पुष्टि की गई है। एयरलाइन ने कहा गया कि एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन चल रहा है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इंडिगो में, हमारे कस्टमर, क्रू और एयरक्राफ्ट की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

इंडिगो का बयान

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि हैदराबाद से मुंबई आ रही फ्लाइट 6E791 का विंगटिप लैंडिंग के बाद दूसरी एयरलाइन के एक विमान से टकरा गया। अधिकारियों ने साफ किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

DGCA ने शुरू की जांच

घटना के बाद, DGCA के मुंबई डिवीजन को सूचित किया गया। इसके बाद अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वे घटना की जांच कर रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "जब AI2732 डिपार्चर के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रहा था और इंडिगो अराइवल फ्लाइट B1 से जुड़ रही थी... तभी दोनों एयरक्राफ्ट के राइट विंग टिप्स एक-दूसरे से टकरा गए। घटना के समय दोनों एयरक्राफ्ट टैक्सी कर रहे थे। दोनों एयरक्राफ्ट इंस्पेक्शन के लिए बे में लौट आए हैं। मुंबई DGCA ऑफिसर के ऑफिसर साइट पर पहुंच गए हैं।"

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की एक टीम मौके पर है। दोनों विमानों को जांच के लिए उनके संबंधित बे में ले जाया गया है। विमान में यात्रियों की संख्या तुरंत पता नहीं चल पाई है।"

ये भी पढे़ं- Yumnam Khemchand: 62 साल के ताइक्वांडो खिलाड़ी युमनाम खेमचंद सिंह कौन हैं? मणिपुर की संभालने वाले हैं कमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।