Get App

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार (3 फरवरी) रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन के एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फ्लाइट में ग्राउंड पर मामूली टक्कर हुई। विमानों के विंग आपस में टकरा गए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 11:11 PM
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के एयरक्राफ्ट में मामूली टक्कर होने की खबर है

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार (3 फरवरी) रात एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट और इंडिगो के एक विमान के बीच मामूली टक्कर हो गई। एयरपोर्ट पर दोनों के पंखों का किनारा आपस में टकरा गए। विमानों के विंग टिप्स आपस में टकराने की खबर है। हालांकि, ये टक्कर काफी मामूली थी। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। DGCA ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना के समय दोनों प्लेन में पैसेंजर सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्सीवे पर एयरक्राफ्ट के विंग टिप्स एक-दूसरे से टकरा गए। यह घटना तब हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई-कोयंबटूर) डिपार्चर के लिए पीछे जा रही थी,। तभी ठीक उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद-मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की फ्लाइट में ग्राउंड पर मामूली टक्कर हुई, इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोनों फ्लाइट के विंग टिप्स आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों विमानों में यात्री सवार थे। सभी फिलहाल सुरक्षित हैं।

टक्कर एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ान भर रही थी। जबकि इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से मुंबई लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इस दौरान एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान के पंखों के किनारे एक-दूसरे से टकराए। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें