Mumbai Accident News: मुंबई में एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो साइट से एक मोटा सरिया गिरकर एक ऑटो में घुस गई और उसमें सवार एक युवक के सिर में फंस गई। इससे 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना भिवंडी में सोमवार (5 अगस्त) को मेट्रो लाइन 5 के निर्माण कार्य के दौरान हुई। हादसा तब हुआ जब मेट्रो पिलर का एक सरिया ऑटो रिक्शा पर जा गिरा। सरिया ऑटो मे सवार यात्री के सिर में घुस गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।