Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar AUGUST 20, 2025 / 10:26 PM IST

Mumbai Rains Today Highlights: मूसलाधार बारिश के बाद मुंबईवासियों को मिली राहत! सफाई और सड़क मरम्मत का काम जारी, सीएम फडणवीस ने बताया कैसे हैं हालात

Mumbai Rains News Today Highlights: मुंबई में भारी बारिश के बाद अब सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम जारी है। बुधवार (20 अगस्त) शाम को मुंबई के अंधेरी और कुर्ला समेत अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों को भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव हो जाने के एक दिन बाद अपनी दुकानों की सफाई करते देखा गया। मंगलवार को मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने और इलाके में बाढ़ आने के बाद NDRF की टीमों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा

Mumbai Rains News Today Highlights: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (20 अगस्त) को कहा कि भारी बारिश से बेहाल मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से अब राहत मिली है। फडणवीस ने कहा कि राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और रा

Mumbai Rains News LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम शुरू हो गया है (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस)
Mumbai Rains News LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम शुरू हो गया है (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस)
AUGUST 20, 2025 / 10:01 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    AUGUST 20, 2025 / 10:00 PM IST

    Mumbai Rain LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया अब कैसे हैं हालात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (20 अगस्त) रात में बारिश को लेकर कहा, "बांधों से पानी छोड़े जाने का प्रबंधन किया जा रहा है। सरकार हमारे अनुरोध के अनुसार पानी छोड़े जाने के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर रही है।" मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र में मंगलवार को मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। निचले इलाके जलमग्न होने की वजह से उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गई थीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, "मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश की स्थिति कुल मिलाकर काफी हद तक नियंत्रण में है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अब भी भारी बारिश हो रही है।" फडणवीस ने दोहराया कि 14 लाख हेक्टेयर में फसलें नष्ट हो गई हैं। उन्होंने उचित आकलन के बाद प्रभावित किसानों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

    पीटीआई के मुताबिक, CM ने कहा कि पिछले चार दिनों में हुई बारिश के आधार पर किसानों के लिएकिसी भी प्रकार की सहायता की घोषणा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पिछले हफ़्ते और पिछले चार दिनों में लगातार भारी बारिश हुई है। एनडीआरएफ अधिनियम के तहत निर्धारित तरीके और मानदंड हैं।

    फडणवीस ने कहा कि पहले पंचनामा (नुकसान का मौके पर निरीक्षण) किया जाना चाहिए, उसके बाद ही मदद की घोषणा की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने नुकसान का आकलन करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।"

      AUGUST 20, 2025 / 9:23 PM IST

      Mumbai Rains Today LIVE: मुंबईवासियों को मूसलाधार बारिश से मिली राहत

      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार रात को कहा कि भारी बारिश से बेहाल मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से अब राहत मिली है।

        AUGUST 20, 2025 / 8:50 PM IST

        Mumbai Rains Today LIVE: मुंबई नगर आयुक्त ने मोनोरेल यात्रियों को बचाने वाले दमकल टीम से की मुलाकात

        मुंबई दमकल विभाग (MFB) की तरफ से तकनीकी खराबी के कारण चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच फंसी मोनोरेल से 582 यात्रियों को बचाने के एक दिन बाद मुंबई के नगर आयुक्त और राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक भूषण गगरानी ने बुधवार को बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। लगातार चार दिन हुई भारी बारिश से देश की आर्थिक राजधानी में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे।

          AUGUST 20, 2025 / 8:19 PM IST

          Mumbai Rains Today LIVE: मुंबई में फिर बारिश होने की चेतावनी

          मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (20 अगस्त) शाम 5.20 बजे मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी की। अगले तीन घंटों तक इस क्षेत्र में मध्यम बारिश होने की आशंका हैकई दिनों की भारी बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम शुरू हो गया है। मुंबई के अंधेरी और कुर्ला समेत अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों को भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव हो जाने के एक दिन बाद अपनी दुकानों की सफाई करते देखा गया।

            AUGUST 20, 2025 / 7:32 PM IST

            Mumbai Rains Today LIVE: दुकानों की सफाई करते दिखे लोग, पेड़ों की टहनियां भी हटाने का काम जारी

            मुंबई में भारी बारिश के बाद अब सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार (20 अगस्त) शाम तो मुंबई के अंधेरी और कुर्ला समेत अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों को भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव हो जाने के एक दिन बाद अपनी दुकानों की सफाई करते देखा गया। मंगलवार को मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने और इलाके में बाढ़ आने के बाद NDRF की टीमों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। कुछ निवासी अपने घर लौट गए हैं

              AUGUST 20, 2025 / 7:17 PM IST

              Mumbai Rains Today LIVE: मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई में पटरी पर लौटी जिंदगी, सफाई और सड़क मरम्मत का काम शुरू

              मुंबई में कई दिनों की भारी बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और पेड़ों की टहनियां हटाने का काम शुरू हो गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र के दुकानदारों को भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव हो जाने के एक दिन बाद अपनी दुकानों की सफाई करते देखा गया। दुकानदार भी अपनी दुकानों के आस-पास सफाई करते देखे गए।

                AUGUST 20, 2025 / 6:17 PM IST

                Mumbai Rains Today LIVE: मुंबई के वाशी स्टेशन के पास अचानक से ट्रेन रुकी, पटरियों पर चलने लगे लोग

                तकनीकी खराबी के कारण वाशी स्टेशन के पास एक ट्रेन रुक गई, जिससे यात्रियों को पटरियों के किनारे पैदल चलना पड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। दो दिनों की भारी बारिश के बाद सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बहाल हुई हैं।

                  AUGUST 20, 2025 / 5:55 PM IST

                  Mumbai Rains Today LIVE: महाराष्ट्र में 15 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि को भारी नुकसान

                  महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "अनुमान है कि राज्य में 15 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ है।" सपकाल ने कहा कि मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र के लगभग 17 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जबकि उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है।

                  उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, उड़द, मक्का, सोयाबीन, मूंग, कपास, अरहर, फल और सब्जियों जैसी प्रमुख फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि हजारों हेक्टेयर भूमि पर लगी गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ इलाकों में किसानों को पशुधन का नुकसान हुआ है। जबकि नांदेड़ जिले में कई लोगों की जान गई है।

                    AUGUST 20, 2025 / 5:30 PM IST

                    Mumbai Rains Today LIVE: महाराष्ट्र को वर्षा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

                    पिछले चार दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार से राज्य को 'वर्षा प्रभावित' घोषित करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने की अपील की है।

                      AUGUST 20, 2025 / 5:00 PM IST

                      Mumbai Rains Today LIVE: उल्हास नदी उफान पर, रायता पुल और शहाड़ रूट बंद

                      महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश के बीच उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार शाम को नेशनल हाईवे 61 पर स्थित रायता पुल को बंद कर दिया गया और ट्रैफिक को टिटवाला के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, टिटवाला में जलस्तर और बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई, जिसके कारण टिटवाला से गोविली और रायता की ओर जाने वाला रूट्स बंद हो गया। उफान पर चल रही उल्हास नदी अपने किनारों से आगे निकल गई है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। कल्याण के पास शहाड़ फाटा पर भी जलभराव के कारण सड़कें बंद कर दी गई हैं। इससे इस क्षेत्र के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

                        AUGUST 20, 2025 / 4:50 PM IST

                        Mumbai Rains Today LIVE: उल्हासनगर में बारिश से हालत खराब

                        उल्हासनगर में वालधुनी नदी का जलस्तर बढ़ने से आस-पास के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण उल्हासनगर नगर निगम को निवासियों को करोतिया नगर में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। आयुक्त मनीषा अव्हाले ने व्यक्तिगत रूप से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत व्यवस्था का निरीक्षण किया।

                          AUGUST 20, 2025 / 4:26 PM IST

                          Mumbai Rains Today LIVE: पालघर में बाढ़ के पानी से 5,000 मुर्गियों की मौत

                          महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के अंबाडी इलाके के नानीवली में बाढ़ के पानी से एक किसान के मुर्गी फार्म में करीब 5,000 मुर्गियां मर गईं। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई के रबाले में आधी रात के करीब पानी से भरी खदान में गिरने से आदित्य सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि बाढ़ का पानी कल्याण में रुंडे ब्रिज के ऊपर से बहने लगा जिसके कारण उसे बंद करना पड़ा।

                            AUGUST 20, 2025 / 4:18 PM IST

                            Mumbai Rains Today LIVE: ठाणे, पालघर में भारी बारिश, 1 व्यक्ति की मौत

                            महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद कल्याण क्षेत्र में एक जलमग्न पुल को बंद कर दिया गया है। जबकि पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में भी रातभर तेज बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई जगहों पर आवाजाही बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को पालघर के वसई तहसील के जलमग्न इलाकों में फंसे 194 लोगों को नौकाओं और रस्सियों की मदद से बचाया।

                              AUGUST 20, 2025 / 3:58 PM IST

                              Mumbai Rains Today LIVE: सांताक्रूज में 24 घंटों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज

                              IMD के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों का प्रतिनिधित्व करने वाली सांताक्रूज वेधशाला ने बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों की अवधि में 200 मिमी बारिश दर्ज की। यह जानकारी शहर में भारी बारिश के एक दिन बाद आई है। मंगलवार को भारी बारिश वाले पड़ोसी जिलों रायगढ़ के लोकप्रिय माथेरान हिल स्टेशन में सबसे ज्यादा 382.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

                              भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया, "दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा वेधशाला में 107.4 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों स्थित सांताक्रूज वेधशाला ने 24 घंटों की अवधि के दौरान 209 मिमी बारिश दर्ज की।"

                                AUGUST 20, 2025 / 3:37 PM IST

                                Mumbai Rains Today LIVE: करंट लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

                                उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए एक ग्रामीण के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों में दो लड़के शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि डेढ़ साल की एक बच्ची इस घटना में सुरक्षित बच गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए।

                                उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात एरंडोल के वार्खेडी गांव में हुई और बुधवार सुबह इसका पता चला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक पुरुष, उसकी पत्नी, एक वृद्ध महिला और दो लड़कों को मृत पाया गया। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

                                  AUGUST 20, 2025 / 3:10 PM IST

                                  Mumbai Rains Today LIVE: हार्बर लाइन पर 15 घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल

                                  मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे ट्रेन सेवाएं ठप रहने के बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। भारी बारिश के बाद पटरियों के पानी में डूब जाने के कारण मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन सेवा 15 घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही। मंगलवार सुबह लगभग 11.15 बजे सेवाएं स्थगित कर दी गई थी।

                                    AUGUST 20, 2025 / 3:00 PM IST

                                    Mumbai Rains Today LIVE: हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल

                                    मुंबई में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि, बुधवार सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई, जिससे जनजीवन पटरी पर लौट आया। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे ट्रेन सेवाएं ठप रहने के बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण एक दिन के अवकाश के बाद स्कूल और कॉलेज भी खुल गए हैं।

                                      AUGUST 20, 2025 / 2:38 PM IST

                                      Mumbai Rains Today LIVE: पश्चिम रेलवे नेटवर्क फिर से चालू

                                      मुंबई बारिश को लेकर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि कल हुई भारी बारिश और कल दोपहर तक शहर भर में हुई दैनिक जीवन की बाधा को देखते हुए मैं यह बताना चाहता हूं कि पश्चिम रेलवे नेटवर्क सुचारू रूप से चल रहा है। चर्चगेट और विरार के बीच ट्रेनें निर्बाध रूप से चल रही हैं।

                                        AUGUST 20, 2025 / 2:23 PM IST

                                        Mumbai Rains Today LIVE: नांदेड़ में बाढ़ में बहकर तीन लोगों की मौत

                                        महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ग्रस्त सड़क पर बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुखेड़-उदगीर रोड पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुई इस घटना में तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया। भारी बारिश ने जिले में कहर बरपाया है। यहां दो अलग-अलग वाहनों में सवार कुल सात लोग बाढ़ग्रस्त सड़क पर बह गए। स्थानीय बचाव दल तीन लोगों को बचाने में सफल रहा, लेकिन चार लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने बाद में तीन लोगों के शव बरामद कर लिए।

                                          AUGUST 20, 2025 / 2:21 PM IST

                                          Mumbai Rains Today LIVE: 4 दिन में 21 लोगों की मौत

                                          पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश मे मुंबई जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 24 घंटों में 300 मिमी की बारिश ने शहर को लगभग ठप सा कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मुंबई समेत महाराष्‍ट्र में बारिश और बाढ़ से पिछले चार दिनों में 21 लोगों की मौत हुई है।

                                            AUGUST 20, 2025 / 1:51 PM IST

                                            Mumbai Rains Today LIVE: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लिया जायजा

                                            मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्रालय में महाराष्ट्र और मुंबई में जारी बारिश और हालात का जायजा लिया और लोगों तक तत्परता से मदद पहुंचाने के आदेश दिए।

                                              AUGUST 20, 2025 / 1:00 PM IST

                                              Mumbai Rains Today LIVE: इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

                                              महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के लिए अलर्ट जारी किया गया हैअगले 3 घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पुणे, रायगड, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज़ बारिश होने की संभावना। 

                                                AUGUST 20, 2025 / 12:32 PM IST

                                                Mumbai Rains Today LIVE: नांदेड़ में आठ लोगों की मौत

                                                महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बादल फटने जैसी स्थिति के कारण आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। मीठी नदी के कुछ घंटों तक खतरे के निशान से ऊपर रहने के बाद 350 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। एनडीआरएफ की पाँच टीमें शहर में तैनात हैं।

                                                  AUGUST 20, 2025 / 12:19 PM IST

                                                  Mumbai Rains Today LIVE: रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

                                                  मुंबई में बुधवार को भी बारिश हो रही है। ये लगातार चौथा दिन है जब मुंबई में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार बारिश के बाद रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

                                                    AUGUST 20, 2025 / 11:56 AM IST

                                                    Mumbai Rains Today LIVE: बीते 24 घंटे में 400 मिमी बारिश

                                                    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कुल 400 मिमी बारिश हुई है। यह अब तक की सबसे ज़्यादा बारिश बताई जा रही है. कल दस घंटों में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो अगले चौदह घंटों में और तेज़ हो गई और 282 मिमी बारिश दर्ज की गई।

                                                      AUGUST 20, 2025 / 11:44 AM IST

                                                      Mumbai Rains Today LIVE: लोगों को दी गई ये सलाह

                                                      भारी बारिश के कारण मुंबई में लोगों को समुंदर से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। मुंबई के कोस्टल इलाकों में सुबह 10 बजे हाई टाइड का वक्त रहेगा समंदर में 3.87 मीटर ऊंची लहरें उठेंगीl अगर उस वक़्त मुंबई में बारिश होती है,तब एक बार फिर मुश्क़िल झेलनी पड़ सकती है।

                                                        AUGUST 20, 2025 / 11:34 AM IST

                                                        Mumbai Rains Today LIVE: राज्य में अबतक 21 लोगों की मौत

                                                        मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों  में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र में बरसात के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हैं।

                                                          AUGUST 20, 2025 / 11:23 AM IST

                                                          Mumbai Rains Today LIVE: अगले 48 घंटे बेहद अहम

                                                          भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है

                                                            AUGUST 20, 2025 / 11:12 AM IST

                                                            Mumbai Rains Today LIVE: मीठी नदी में आई बाढ़

                                                            मीठी नदी का पानी बढ़ने के कारण 400 से 500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि बारिश का पानी निकालने के लिए 525 पंप, 10 छोटे पंपिंग स्टेशन और छह बड़े पंपिंग स्टेशन लगातार काम कर रहे हैं।

                                                              AUGUST 20, 2025 / 11:11 AM IST

                                                              Mumbai Rains Today LIVE: मोनोरेल सर्विस हुई शुरू

                                                              बता दें कि भारी बारिश के कारण मंगलवार रात को मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा था। वहीं आज मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। बता दें कि मंगलवार रात मोनोरेल ट्रेन (RST-4) मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच फंस गई थी। ट्रेन में सवार लगभग 582 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

                                                                AUGUST 20, 2025 / 11:05 AM IST

                                                                Mumbai Rains Today LIVE: बीते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत

                                                                महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।पिछले 24 घंटों में, बीड में 1 व्यक्ति की मौत, मुंबई में 1 व्यक्ति की मौत और 3 घायल, और नांदेड़ में 4 लोगों की मौत और 5 लापता हैं।

                                                                  AUGUST 20, 2025 / 11:04 AM IST

                                                                  Mumbai Rains Today LIVE: इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

                                                                  अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अहम होंगे। इन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई की लाइफलान कही जाने लगी लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं। नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

                                                                    AUGUST 20, 2025 / 11:02 AM IST

                                                                    Mumbai Rains Today LIVE: मुंबई में भारी बारिश

                                                                    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। वहीं भारी बारिश को देखते हुए इंडिगो ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है।