Mysuru Blast: कर्नाटक के मैसूरु से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार (25 दिसंबर) को मैसूरु में अंबा विलास पैलेस के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से कम से कम एक शख्स की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबा विलास पैलेस के पास गुरुवार शाम गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडर में अचानक से धमाका होने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, यह घटना ऐतिहासिक महल के जया मार्तंड गेट के पास हुई।
