Train Accident: दिवाली और छठ महाराष्ट्र के नासिक रेलवे पर घर जाने के लिए स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे ही नासिक के स्टेशन पर एक दर्दनाक रेल दुर्घटना हो गई। मुंबई से बिहार की ओर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में तीन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
