NEET PG 2026 Result: 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, एनबीईएमएस ने तय समय से पहले जारी किया नीट पीजी रिजल्ट

NEET PG 2026 Result: एनबीईएमएस ने नीट पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इससे राहत मिली होगी। अब ये उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बोर्ड ने तकरीबन एक हफ्ते पहले ही आज 24 सितंबर को नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया।

NEET PG 2026 Result: नीट पीजी 2026 में शामिल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अब एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी और डीआरएनबी तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी करने की अनुमानित तारीख पहले 30 सितंबर थी। लेकिन बोर्ड ने तकरीबन एक हफ्ते पहले ही आज 24 सितंबर को नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया। नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन एनबीईएमएस करता है। इस साल यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। बाद में जयपुर के दो सेंटर पर प्रभावित कैंडिडेट के लिए दोबारा 5 सितंबर को एग्जाम हुआ था। इसमें 2.54 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनबीईएमएस की वेबसाइट पर नीट पीजी सेक्शन के जरिए नीट पीजी 2026 का रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक नीट पीजी पेज 2026 एग्जाम सेक्शन का एक्सेस देता है, जिसमें रिजल्ट लिंक भी शामिल है। कैंडिडेट को अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करते समय अपने एग्जाम क्रेडेंशियल और एप्लीकेशन डिटेल्स तैयार रखने चाहिए। नीट पीजी की उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

नीट पीजी 2026 रिजल्ट: डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स नीट पीजी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:


  • NATBOARD.EDU.IN पर ऑफिशियल एनबीईएमएस वेबसाइट पर जाएं।
  • परीक्षा सेक्शन खोलें।
  • परीक्षा की सूची से नीट पीजी चुनें।
  • नीट पीजी 2026 सेक्शन में जाएं।
  • रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी 2026 रिजल्ट लिंक खोलें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के आगे दी गई डिटेल्स चेक करें।

नीट पीजी रिजल्ट में परीक्षार्थियों के प्रदर्शन और रैंक का विवरण होता है। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एक कॉपी रखनी चाहिए।

नीट पीजी 2026 कटऑफ

सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 50वां पर्सेंटाइल (262 अंक) है।

सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए कटऑफ 45वां पर्सेंटाइल (244 अंक) है।

एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 40वां पर्सेंटाइल (226 अंक) है।

पटना में खुलेगा बिहार का पहला महिला विश्वविद्यालय, प्रोफेसर्स भी महिलाएं होंगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।