Get App

NEET UG 2026 Success Story: ऑटो चलाने वाले के बेटे प्रभात यादव ने NEET में हासिल किए 627 नंबर, मिला UP के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन

NEET UG 2026 Success Story: नीट यूजी में सफलता के लिए ऑटो चालक के बेटे प्रभात यादव ने दिन-रात एक कर दिया। पैसों और संसाधन की कमी कभी उनके रास्ते की रुकावट नहीं बनी। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने नीट यूजी में 627 अंक हासिल की एआईआर 3864 रैंक हासिल की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 1:22 PM
NEET UG 2026 Success Story: ऑटो चलाने वाले के बेटे प्रभात यादव ने NEET में हासिल किए 627 नंबर, मिला UP के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन
नीट यूजी 2026 परीक्षा में प्रभात ने 627 अंक हासिल किए और उनकी ऑल इंडिया रैंक 3,864 रही।

NEET UG 2026 Success Story: सफलता यह देख कर नहीं आती कि कौन कितना संसाधन संपन्न है। यही वजह है कि सही मेहनत और नीयत सफलता की चाबी है। कई बार पहली कोशिश में असफलता से हार न मानने वाले दूसरी कोशिश में जीत हासिल कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ प्रभात कुमार यादव के साथ भी हुआ। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा में पहली बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हथियार नहीं डाले। उन्हानें दूसरे साल फिर पूरी तैयारी के साथ नीट यूजी परीक्षा दी और सफलता दर्ज की।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के देवकीपुर गांव के रहने वाले प्रभात को नीट यूजी 2026 में प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिल गया है। नीट यूजी 2026 परीक्षा में प्रभात ने 627 अंक हासिल किए और उनकी ऑल इंडिया रैंक 3,864 रही। यह कामयाबी तैयारी के एक लंबे समय के बाद मिली है, जिसमें वह अपने गांव से कोटा गए थे।

दूसरे मौके ने रिजल्ट बदल दिया

प्रभात का पहला नीट यूजी का प्रयास 504 अंकों के साथ थम गया था। इसके बाद उन्होंने कोटा में और रुकने के बजाए एक साल ड्रॉप कर परीक्षा की दोबारा तैयारी करने का फैसला किया। अपने दूसरे प्रयास में, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार नीट यूजी 2026 में अपना स्कोर 627 मार्क्स तक बढ़ाया।

10वीं में स्कोर किए थे 89.44% अंक

नीट यूजी की तैयारी करने से पहले भी प्रभात का शैक्षणिक रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा था। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 89.44% और कक्षा 12 में 83.44% मार्क्स हासिल किए थे।

कोटा में फीस में मिली 50% की छूट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें