Nepal Flash Flood News: तिब्बत की ओर से नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ की एक बड़ी लहर आने की खबर ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद त्रिशूली नदी बेसिन में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। भोटे कोशी आगे चलकर त्रिशूली नदी का हिस्सा बनती है। त्रिशूली आगे नारायणी/गंडक नदी के रूप में बहती है। यह अंततः बिहार से होकर गंगा नदी में मिलती है। ऐसे में नेपाल में आई इस बाढ़ का असर नदी के बहाव और जलस्तर के आधार पर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी पड़ सकता है।
