Get App

Noida Traffic Advisory 2025: नोएडा में नए साल पर ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 के कई रोड रहेंगे ब्लॉक, इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

Noida Traffic Advisory 2025: नए साल 2026 के जश्न को देखते हुए, नोएडा यातायात पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर में भारी यातायात को नियंत्रित करने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी, 2026 के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 12:04 PM
Noida Traffic Advisory 2025: नोएडा में नए साल पर ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 के कई रोड रहेंगे ब्लॉक, इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
नोएडा में नए साल पर ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 के कई रोड रहेंगे ब्लॉक, इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

Noida Traffic Advisory 2025: नए साल 2026 के जश्न को देखते हुए, नोएडा यातायात पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर में भारी यातायात को नियंत्रित करने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी, 2026 के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह प्रमुख बाजारों, मॉल, गार्डन, पब, रेस्तरां, होटलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लागू रहेगी। इस एडवाइजरी में विशेष रूप से सेक्टर 18 पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वहीं, एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं जैसे आपातकालीन वाहनों को सभी यातायात प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

डीसीपी यातायात प्रवीण रंजन सिंह ने डायवर्जन प्लान लागू कर लोगों से इसका पालन करने की अपील की है। उन्होंने यातायात समस्या के लिए 9971009001 हेल्पाइन नंबर भी जारी किया है।

ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू

सेक्टर-18 में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, आज दोपहर 2 बजे से लेकर नए साल के जश्न के खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर 18 बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को केवल सेक्टर 18 मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा में ही पार्क करने की अनुमति होगी, जिसके बाद लोगों को पैदल ही मार्केट में जाना होगा। अट्टा पीर चौक से आने वाले वाहन HDFC बैंक के कटआउट से पार्किंग में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि राजेश्वर तिराहा से आने वाले वाहन भी निर्धारित मार्गों से पार्किंग तक पहुंच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें