Get App

Nipah Virus West Bengal: निपाह वायरस का कहर, पुणे लैब ने बंगाल में दो मामलों की पुष्टि की, नर्सों की हालत गंभीर, 120 लोग होम आइसोलेशन में

Nipah Virus West Bengal: पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (NIV) ने पश्चिम बंगाल से भेजे गए दो नमूनों में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। ये नमूने बारासात के एक निजी अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों से लिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर्सों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 8:54 AM
Nipah Virus West Bengal: निपाह वायरस का कहर, पुणे लैब ने बंगाल में दो मामलों की पुष्टि की, नर्सों की हालत गंभीर, 120 लोग होम आइसोलेशन में
निपाह वायरस का कहर, पुणे लैब ने बंगाल में दो मामलों की पुष्टि की, नर्सों की हालत गंभीर, 120 लोग होम आइसोलेशन में

Nipah Virus West Bengal: पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (NIV) ने पश्चिम बंगाल से भेजे गए दो नमूनों में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। ये नमूने बारासात के एक निजी अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों से लिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर्सों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुणे से यह पुष्टि उस समय आई जब पहले AIIMS कल्याणी में प्रारंभिक परीक्षण में नतीजे पॉजिटिव आए थे। इसके बाद नमूनों को पुनः जांच के लिए भेजा गया था। निपाह एक दुर्लभ लेकिन बेहद घातक वायरल बीमारी है, और स्वास्थ्य अधिकारी अब इसके फैलाव को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

संक्रमित दो नर्स, एक पुरुष और एक महिला, वर्तमान में बारासात अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां वे कार्यरत हैं।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि महिला नर्स कोमा में चली गई है। डॉक्टर संक्रमण नियंत्रण के सख्त प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्वीकार किया कि बीमारी की गंभीरता एक बड़ी चिंता का विषय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें