Nitin Nabin Exclusive Interview: बिहार से आने वाले नितिन नबीन ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है। 45 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी की बागडोर संभाल कर उन्होंने इतिहास रच दिया। नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश हो रहे चुनाव के बीच उन्होंने न्यूज18 के MD और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने न केवल महिला आरक्षण बिल की बाधाओं पर चर्चा की, बल्कि पश्चिम बंगाल में 'मां, माटी, मानुष' के नारे की जमीनी हकीकत और आगामी चुनावों में बीजेपी की रणनीति पर भी अपनी बात रखी। आइए आपको बताते हैं क्या-क्या कहा उन्होंने।
