Get App

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए साइन? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर लोकसभा में नियम 94C (रूल्स ऑफ प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) के तहत आधिकारिक तौर पर दिया गया। कांग्रेस के अनुसार, इस नोटिस पर कुल 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रस्ताव को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) समेत कई दलों का समर्थन मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 5:06 PM
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए साइन? सामने आई बड़ी वजह
संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है।

संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। बजट सत्र के दौरान संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला। इसी बीच, मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने स्पीकर पर सदन के कामकाज में पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है।

राहुल गांधी ने नहीं किया साइन

बता दें कि मंगलवार को विपक्ष के सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा महासचिव को रूल 94(सी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। इस नोटिस पर विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। हालांकि इस पर राहुल गांधी के हस्ताक्षर नहीं है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस का मानना है कि संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता द्वारा स्पीकर को हटाने की मांग वाली याचिका पर साइन करना उचित नहीं माना जाता। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सरकार और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

118 सांसदों ने किया समर्थन 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें