Get App

नोएडा, दिल्ली के बाद कानपुर में भी गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे तक ठंड से कांपने बाद तोड़ा दम

Kanpur Accident: मजदूर कीचड़ में फंसा हुआ, चीखता रहा, कोई सुनने वाला नहीं था। वह पूरी रात कांपता रहा, आखिरकार 12 घंटे बाद उसे ढूंढा गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कानपुर देहात के भवानिपुर के रहने वाले धीरेंद्र कुमार शहर के पनकी पावर हाउस में वेल्डर का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह रूरा-शिवली रोड से घर लौट रहे थे

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 8:02 PM
नोएडा, दिल्ली के बाद कानपुर में भी गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे तक ठंड से कांपने बाद तोड़ा दम
नोएडा, दिल्ली के बाद कानपुर में भी गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे तक ठंड से कांपने बाद तोडा दम

नोएडा में पानी से भरे एक गड्ढे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। इसके एक महीने से भी कम समय बाद, देश की राजधानी दिल्ली में एक बैंकर बाइक समेत खुले गड्ढे में गिर गया और रातभर उसमें पड़े रहने के बाद दम तोड़ दिया। अब ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास हुआ, जहां कीचड़ से भरे एक गहरे गड्ढे में एक 25 साल के मजदूर की जान चली गई, जो दलदल की तरह धंसा हुआ था। यह एक दर्दनाक मौत थी।

मजदूर कीचड़ में फंसा हुआ, चीखता रहा, कोई सुनने वाला नहीं था। वह पूरी रात कांपता रहा, आखिरकार 12 घंटे बाद उसे ढूंढा गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर देहात के भवानिपुर के रहने वाले धीरेंद्र कुमार शहर के पनकी पावर हाउस में वेल्डर का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह रूरा-शिवली रोड से घर लौट रहे थे।

अंधेरा होने लगा था और सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं थी। इसी दौरान उनकी बाइक का बैंलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें