Get App

Noida Engineer Death: खुली सनरूफ, टूटे शीशे...चौथे दिन गड्ढे से निकाली गई इंजीनियर युवराज की कार, ऐसा था हाल

Noida Engineer Yuvraj Death Case: इस मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को MZ विजटाउन के बिल्डर और मालिक अभय कुमार को अरेस्‍ट कर लिया। अभय कुमार विजटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्‍टर भी हैं। पुलिस ने उन्‍हें सेक्टर 150 से गिरफ्तार किया है। अभय सिंह पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:57 PM
Noida Engineer Death: खुली सनरूफ, टूटे शीशे...चौथे दिन गड्ढे से निकाली गई इंजीनियर युवराज की कार, ऐसा था हाल
इंजीनियर युवराज की कार मंगलवार को चौथे दिन पानी भरे गड्ढे से निकाली गई।

Noida Engineer Yuvraj Death Case: नोएडा के सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज की कार मंगलवार को चौथे दिन पानी भरे गड्ढे से निकाली गई। हादसे के बाद गाड़ी को निकालने की कोशिश जारी थी। लेकिन कामयाबी मंगलवार दोपहर बाद मिली। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-150 में एक टूटी बाउंड्री वॉल और प्रशासनिक लापरवाही ने 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान चली गई थी। घने कोहरे में उनकी SUV एक गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। चार घंटे तक मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका।

चार दिन बाद निकाली गई कार

बता दें कि इस हादसे के चार दिन बाद मंगलवार शाम को बड़े क्रेन की मदद से युवराज की कार को गड्ढे से निकाला गया। फिर से उसे ट्रक पर लादकर ले जाया गया। युवराज की कार को गड्ढे से निकालने का वीडियो भी सामने आया। कार का सनरुफ खुला मिला है और गाड़ी के शीशे टूटे मिले। माना जा रहा है कि पानी के दवाब के कारण गाड़ी के शीशे टूटे होंगे। कार बरामद होने के बाद अब साफ हो सकेगा कि कहीं कार में कोई खराबी के कारण तो यह हादसा नहीं हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें