Get App

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात! एक शख्स ने कार के अंदर महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि पहले युवक ने महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, असली वजह और घटनाक्रम का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतकों की पहचान 32 साल के सुमित, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और 26 साल के रेखा, निवासी सालारपुर, सेक्टर 101, नोएडा के रूप में हुई है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:26 PM
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात! एक शख्स ने कार के अंदर महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली
Noida Murder: एक शख्स ने कार के अंदर महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली

नोएडा के सेक्टर 107 इलाके में शनिवार को एक बंद कार के अंदर 32 साल के युवक और 26 साल की महिला के शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 39 थाने को दादरी रोड पर पिलर नंबर 84 के पास एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कार की जांच की।

जांच के दौरान कार के अंदर एक युवक और एक महिला खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी और कार अंदर से लॉक थी। युवक के हाथ में एक पिस्तौल भी मिली।

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि पहले युवक ने महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, असली वजह और घटनाक्रम का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

मृतकों की पहचान 32 साल के सुमित, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और 26 साल के रेखा, निवासी सालारपुर, सेक्टर 101, नोएडा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उनके परिवारों को दे दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें