Get App

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट... 15 मई से ये उड़ानें शुरू, चेक करिए

Noida International Airport flights: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत करीब 16 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। IndiGo नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन होगी। उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित इस एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें 15 जून, 2026 से शुरू होंगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 07, 2026 पर 6:22 PM
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट... 15 मई से ये उड़ानें शुरू, चेक करिए
Noida International Airport flights: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकट बुकिंग 7 मई की शाम से शुरू होगी

Noida International Airport flights: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए आखिरकार गुड न्यूज आ गई है। देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) आज यानी गुरुवार (7 मई) शाम से नोएडा एयरपोर्ट के लिए टिकट बुकिंग शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें 15 जून, 2026 से शुरू होने वाली हैं। इंडिगो एयरलाइंस आज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए और वहां से आने वाली उड़ानों के टिकट बेचना शुरू कर देगी।

सूत्रों के अनुसार, NIA पर पहली फ्लाइट 15 जून को यूपी की राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट से नोएडा के लिए होगी। नोएडा एयरपोर्ट का चालू होना उत्तर प्रदेश के जेवर में बने इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत करीब 16 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। एयरपोर्ट का IATA कोड DXN अब IndiGo के सिस्टम पर भी दिखने लगा है। इससे यह संकेत मिलता है कि फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के करीब हैं।

लखनऊ से NIA लैंड कर सकती है पहली फ्लाइट

सूत्रों के अनुसार, इस एयरपोर्ट से जुड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच चलने की उम्मीद है। लखनऊ से IndiGo की पहली फ्लाइट 15 जून को इस नए एयरपोर्ट पर उतरने की संभावना है। अन्य शहरो के लिए भी नियमित शेड्यूल वाली फ्लाइट 15 जून 2026 से शुरू होंगी। इसमें रोजाना हैदराबाद-नोएडा और नोएडा-अमृतसर रूट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें