Get App

ग्रेटर नोएडा: सैनी के 39 किसानों को 58 छह फीसदी आबादी भूखंडों का तोहफा

Greater Noida: लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आगे बढ़ाते हुए 39 किसानों को कुल 58 आबादी भूखंड आवंटित कर दिए हैं। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में समान आकार वाले 18 भूखंडों का ड्रा कराया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 4:55 PM
ग्रेटर नोएडा: सैनी के 39 किसानों को 58 छह फीसदी आबादी भूखंडों का तोहफा
Greater Noida: अलग-अलग आकार के होने के कारण 40 भूखंडों के लिए ड्रा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित सैनी गांव के किसानों के लिए बुधवार (30 सितंबर) का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आगे बढ़ाते हुए 39 किसानों को कुल 58 आबादी भूखंड आवंटित कर दिए। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में समान आकार वाले 18 भूखंडों का ड्रा कराया गया। वहीं, अलग-अलग आकार के होने के कारण 40 भूखंडों के लिए ड्रा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और इन्हें संबंधित किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया।

आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में पूरी की गई। ड्रा की पूरी प्रक्रिया किसानों की मौजूदगी में कराई गई, जिससे आवंटन में पारदर्शिता बनी रहे। समान आकार वाले भूखंडों के लिए पात्र किसानों के बीच ड्रा कराया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित किसानों को भूखंड आवंटित किए गए।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सैनी गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किए जाने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन लंबे समय से लंबित था। किसान लगातार इन भूखंडों के आवंटन की मांग कर रहे थे। अब प्राधिकरण की ओर से प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद 39 किसानों को उनके हक के आबादी भूखंड मिल गए हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

18 भूखंडों के लिए कराया गया ड्रा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें