Noida Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच इस मामले में अफवाहें फैलाने के आरोप में दो सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी संवेदनशील है। सभी पक्षों से संवाद के माध्यम से जल्द समाधान निकालने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर अराजकता फैलाने, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने तथा हिंसा एवं आगजनी के षड्यंत्र में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
