Green levy : दिल्ली में पेट्रोल डीजल की पुरानी गाड़ी रखना आपको आने वाले दिनों में महंगा पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने अपनी ड्राफ्ट EV पॉलिसी में ऐसी गाड़ियों पर ग्रीन लेवी लगाने का प्रस्ताव दिया है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इंसेंटिव दिया जाएगा। इस एक्सक्लूसिव खबर पर और ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज संवाददाता रोहन सिंह ने बताया कि अब दिल्ली में पुरानी गाड़ी महंगी पडे़गी। दिल्ली में पेट्रोल,डीजल की पुरानी गाड़ी रखना महंगा पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने ड्राफ्ट EV पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोल, डीजल की पुरानी गाड़ी पर ग्रीन लेवी का प्रस्ताव रखा गया है। इस लेवी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इंसेंटिव दिया जाएगा।
