Get App

NEET 'Paper Leak': “Forwarded Many Times” वाला WhatsApp मैसेज, 150 पन्नों की PDF, 120 असली सवाल!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीख बाद में बताई जाएगी। इस साल करीब 22 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। NTA ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 12, 2026 पर 4:06 PM
NEET 'Paper Leak': “Forwarded Many Times” वाला WhatsApp मैसेज, 150 पन्नों की PDF, 120 असली सवाल!
NEET 'Paper Leak': WhatsApp मैसेज पर लिखे “Forwarded Many Times” से खुलासा, 150 पन्नों की PDF, 120 असली सवाल!

NEET-UG 2026 की हो चुकी परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी। केंद्र सरकार ने अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। पेपर लीक ये जांच एक छोटे से WhatsApp मैसेज से शुरू हुई, जिस पर लिखा था- “Forwarded many times”। जांच एजेंसियों को शक हुआ कि यह सिर्फ एक-दो लोगों तक सीमित मामला नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर पेपर लीक हुआ है।

इसके बाद मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीख बाद में बताई जाएगी। इस साल करीब 22 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। NTA ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी।

कथित “गेस पेपर” हुआ लीक!

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में सामने आया कि कथित “गेस पेपर” सबसे पहले राजस्थान के सीकर के रहने वाले राकेश मंडावरिया ने देहरादून से शेयर किया था। यह पेपर पहले केरल में पढ़ रहे चूरू के एक MBBS छात्र तक पहुंचा। फिर उस छात्र ने इसे सीकर में अपने दोस्त को भेजा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें