पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआत में किसी भी लीक से इनकार किया था, लेकिन राजस्थान SOG के इनपुट मिलने के बाद एजेंसी ने स्वीकार किया है कि वे "अनियमितताओं" की जांच कर रहे हैं। पेपर लीक की खबरों के बाद पूरे देश में छात्र और अभिभावक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं।
अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल नीट की परीक्षा में बैठा था, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि NTA ने जो अहम 5 बातें बताई हैं, वो आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब दे देंगी।
1. 3 मई को हुई परीक्षा अब 'कैंसिल'
NTA ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और धांधली के सबूतों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे। अब यह परीक्षा दोबारा (Re-exam) आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों का ऐलान जल्द होगा।
2. अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच
इस पूरे विवाद की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने मामला CBI को सौंप दिया है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो इस बात की गहराई से जांच करेगा कि पेपर लीक और गड़बड़ी के पीछे कौन से लोग शामिल थे। NTA ने कहा है कि वह इस जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा।
3. छात्रों का भरोसा बचाने के लिए लिया कड़ा फैसला
एजेंसी ने माना है कि परीक्षा दोबारा कराने से 22 लाख छात्रों और उनके परिवारों को काफी मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी। लेकिन, NTA का कहना है कि अगर वे इस संदिग्ध परीक्षा को रद्द नहीं करते, तो देश के नेशनल एग्जामिनेशन सिस्टम पर से छात्रों का भरोसा हमेशा के लिए उठ जाता। लंबे समय के नुकसान से बचने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
4. न फॉर्म दोबारा भरना है, न ही देनी होगी फीस
एजेंसी ने कहा कि री-एग्जाम के लिए छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
5. एडमिट कार्ड और नई तारीखों के लिए आधिकारिक चैनल देखें
परीक्षा की नई तारीखें और नए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, इसकी जानकारी आने वाले कुछ दिनों में NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल ऑफिशियल अपडेट्स पर ही भरोसा करें।
अगर आपको कोई कन्फ्यूजन है, तो आप NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं: