Odisha Train Accident: ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

Odisha Train Accident: गुरुवार (5 फरवरी) को ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
Odisha Train Accident: ट्रेन हादसे में चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन कोच ट्रैक से फिसल गए (फोटो- न्यूज 18)

Odisha Train Accident: ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार (5 फरवरी) सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जाखपुरा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भद्रक से एक बचाव और मरम्मत टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है। स्थिति की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन में शामिल कोचों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। इस बीच, ट्रैक को साफ करने और जल्द से जल्द नियमित ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए इंजीनियरिंग टीमों को तैनात किया गया।


अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। रास्ते में किसी भी और रुकावट से बचने के लिए उपाय शुरू किए हैं। पटरी से उतरने का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। मरम्मत का काम पूरा होने और स्थिती सामान्य होने के बाद विस्तृत जांच की उम्मीद है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे यह घटना घटी। ट्रैक चेंज करने के दौरान चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एसी कोच एवं दो जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल, तीनों डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जाजपुर रोड रेलवे पुलिस समेत अन्य सीनियर अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया। फिर हालात का जायजा लेने और प्रभावित इलाके को सुरक्षित करने के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया। बचाव दल और टेक्निकल स्टाफ ने ट्रेन को स्थिर करने और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। जबकि अधिकारियों ने जमीनी ऑपरेशन को कोऑर्डिनेट किया। ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, खालिस्तानी आतंकी पन्नू से जुड़े दो स्लीपर सेल गिरफ्तार

रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है। ट्रैक को साफ करने और जल्द से जल्द सामान्य ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए इंजीनियरिंग टीमों को लगाया गया है। रेलवे अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे थे। आगे किसी भी रुकावट को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पटरी से उतरने का कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।